Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले, दो लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,171 नए मामले सामने आए और 204 लोगों की मौत हो गई। देश में मरीजों की संख्या 1,98,706 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस 97,581 है और 95,526 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 5,598 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 70,013 हो गई है। इनमें से 37,543 एक्टिव केस हैं 30,108 मरीज ठीक हो गए हैं और 2362 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 23,495 मामले सामने आ गए हैं। दिल्ली में 20,834 मामले और गुजरात में 17200 मामले सामने आए गए हैं। तमिलनाडु और गुजरात में एक्टिव केस से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की संख्या स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु में 10,141 एक्टिव केस है, 13170 लोग ठीक हो गए हैं और 184 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 11565 एक्टिव केस है, 8746 लोग ठीक हो गए हैं और 523 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 5357 एक्टिव केस हैं।10780 लोग ठीक हो गए हैं और 1063 लोगों की मौत हो गई है।


Popular posts from this blog