मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दो केंद्र शासित प्रदेशों का होगा विलय

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार दो केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव और दादर और नगर हवेली को एक केंद्र शासित प्रदेश करने वाली है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को लोकभा में कहा कि इस संबंध में अगले हफ्ते एक बिल पेश किया जाएगा। 


जम्मू- कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित करने के फैसले के तीन महीने बाद मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। लोकसभा में मेघवाल ने कहा कि दमन व दीव और दादर और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक 2019 अगले हफ्ते के लिए प्रस्तावित किया गया है। 


इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के निकट पश्चिमी तट पर स्थित दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय से बेहतर प्रशासन मिल सकेगा। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 35 किमी की दूरी है। दोनों प्रदेशों में अलग-अलग सचिवालय हैं। दादरा और नगर हवेली में एक जिला और दमन व दीव में दो जिले हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 9 हो गई है। अब दो केंद्र शासित प्रदेशों का मर्जर होने से 8 केंद्र शासित प्रदेश हो जाएंगे।


Popular posts from this blog