रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह ख़ान के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता फराह ख़ान के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में इन सेलेब्स के ऊपर यह मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर जिले के अंदर अजनाला पुलिस ने बुधवार रात केस दर्ज किया है।


आरोप है कि तीनों ने कुछ दिन पहले एक चैनल पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहाती) विक्रम दुग्गल ने बताया कि कुछ संगठनों ने इसकी शिकायत की। इसके आधार पर रवीना टंडन सहित तीनों सेलेब्स पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


फराह खान के एक शो में भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र धार्मिक ग्रंथ से लिया गया था। भारती इसका मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुईं और उन्हें मजाक उड़ाने से नहीं रोक/


बता दें कि रवीना टंडन आजकल टीवी पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर छोटे पर्दे पर नजर आती है। हाल ही में उन्होंने डांस शो नच बलिए के सीज़न 9 को जज किया था। इसके अलावा भारती सिंह भी टीवी काफी सक्रिय हैं। वह कपिल शर्मा के शो में नजर आती हैं। इसके अलावा वह कई और शोज़ में बतौर होस्ट या कॉमेडियन नजर आती रहती हैं।

फराह अख्त़र इस साल दो फ़िल्मों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। वह स्टूडेंट्स ऑफ़ दी इयर 2 और हाउसफुल 4 के साथ बतौर कोरियोग्राफर जुड़ी थी। इसके अलावा वह टीवी पर काफी सक्रिय है। वह कई शोज़ में नज़र आ जाती है। इससे पहले वह कई शोज़ को जज भी कर चुकी हैं। इस बीच ख़बर आई थी कि फराह बिग बॉस 13 को होस्ट कर सकती हैं। वह सलमान ख़ान की जगह ले सकती हैं। हालांकि, सलमान शो छोड़ेगे या फराह उनकी जगह लेंगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Popular posts from this blog