दुबई में एक भारतीय पर पत्नी की हत्या का आरोप, अदालत में शुरू हुआ ट्रायल
पिछले वर्ष यूएइ में एक भारतीय ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। खलीज टाइम्स ने बताया कि आरोपी पति ने तीन बार चाकुओं से प्रहार किया था। यह मामला अगले वर्ष सिंतबर का है। शुक्रवार को अदालत में इस मामले की जिरह शुरू हुई। दो मार्च तक यह ट्रायल चलेगा।
अदालत में पहली सुनवाई के दौरान 44 वर्षीय आरोपी ने कहा वह अपनी पत्नी को संदेह के आधार पर मार डाला। आरोपी ने कहा कि वह उसे धोखा दे रही थी। सरकारी अभियोजन रिकॉर्ड के अनुसार व्यक्ति पर पूर्व निर्धारित हत्या का आरोप है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 9 सितंबर को आरोपी अल क्वोज़ औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी के कार्यस्थल पर गया था।
रिपोर्ट के अनुसार उसके द्वारा भेजे गए एक संदेश पर महिला के बॉस के सामने आरोपी और उसकी पत्नी के बीच गर्म बहस हुई थी। कार्यालय से बाहर आने के बाद उसकी पत्नी ने कहा था कि उसके पति ने प्रबंधक के सामने शर्मिंदा किया। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर तीन प्रहार किए। इसके चलते उसकी पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया।
उस वक्त एक ड्राइवर ने पीड़ित का शव देखा और पुलिस को सतर्क किया। पुलिस ने कहा कि महिला पार्किंग में कारों के बीच बेजान पड़ी थी। उसके पेट और बाईं जांघ में गहरे घाव थे। उसके शरीर के पास अपराध का हथियार पाया गया था। लोक अभियोजन रिकॉर्ड से पता चलता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भागने के लिए मेट्रो गया, लेकिन बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त महिला की दो बेटियां हैं।