Sushant Singh Rajput ने जब सबके सामने दौड़कर करण जौहर को लगाया था गले, लाखों बार देखा गया Video:-एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आज भी उनके फैंस काफी दुखी हैं। वह ये बात जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। एक्टर के निधन को एक महीना हो गया है लेकिन आज भी सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। वहीं अबतक करीब 40 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये सभी वीडियो उनके फैंस और करीबी दोस्त पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। सुशांत सिंह राजपूत का वायरल वीडियो काफी पुराना है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह भागकर फिल्ममेकर करण जौहर को गले लगा लेते हैं। दरअसल, ये वीडियो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच का है। इस शो में सुशांत एक्ट्रेस साराअली खान के साथ फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। तभी शो के एक्टर ऋत्विक धंजानी के साथ रेस लगाते हैं। इसमें दोनों को पहले शो की जज मलाइका अरोड़ा के साथ डांस करते हैं। फिर ऑडियंस के बीच जाकर उनके साथ नाचते हैं। इसके बाद सुशांत दौड़कर आते हैं और जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर के सामने पहले डांस करते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सा​थ ही इसपर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। सुशांत की मौत के पीछे की वजह उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। निधन के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने नाना पाटेकर, शेखर सुमन और कई भोजपुरी कलाकार उनके पटना में स्थित घर पहुंचे थे। बता दें कि एक्टर के निधन के बाद फैंस और कुछ सेलेब्स सीबीआई जांच की मांग रहे हैं।


Popular posts from this blog